Head Scan only for 999 at BSR

भिलाई स्कैन में अत्याधुनिक 96 स्लाइस सीटी स्कैन की सुविधा

भिलाई। नेहरू नगर स्थित भिलाई स्कैन एंड रिसर्च लिमिटेड में अत्याधुनिक 96 स्लाइस सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह न केवल अचूक है बल्कि इसकी तेज गति के कारण रोगी को बहुत कम समय के लिए रेडिएशन का सामना करना होता है। वर्तमान में यहां सिर का सिटी स्कैन केवल 999 रुपए के पैकेज में किया जा रहा है। सेन्टर के महाप्रबंधक प्रवीण दास ने बताया कि सीमेन्स की यह मशीन सीटी स्कैन की दुनिया में एक क्रांति है। 96 स्लाइस के कारण यह महीन परतों में अंगों का परीक्षण करता है जिससे रोग का सटीक पता लगाया जा सकता है। स्कैन में कुछ ही सेकण्ड्स का समय लगने के कारण रोगी को विकीरण का खतरा भी न्यूनतम होता है। सभी तरह की एंजियोग्राफी, ब्रेन, पेरीफेरल, रीनल एंजियोग्राफी एवं अन्य सभी टेस्ट 4डी तकनीक से करने में सक्षम है।
उन्होंने बताया कि बीएसआर अंचल का वह एकमात्र डायग्नोस्टिक सेन्टर है जहां मैमोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है। इससे स्तन कैंसर का पता आरंभिक चरण में ही लगाया जा सकता है। इसके अलावा केन्द्र में एमआरआई, कलर डॉपलर, सोनोग्राफी, एक्स-रे, ईईजी, ईसीजी, सभी तरह के सामान्य और विशिष्ट पैथोलॉजी टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक दास एवं डॉ गुलशन दिल्लीवार तथा पैथोलॉजिस्ट डॉ अर्चना शर्मा की अनुभवी टीम यहां जांच की गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने बताया कि बीएसआर के अन्य केन्द्र रायपुर, धमतरी, कवर्धा तथा कोलकाता में भी संचालित हैं। नेहरू नगर केन्द्र में संस्थागत एवं समूह में हेल्थ चेकअप कराने वालों के लिए विशेष रियायती पैकेज उपलब्ध हैं जो अत्यंत किफायती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *