Joint Replacement

बदल दिया बुजुर्ग का घुटना, चलना फिरना हुआ आसान

दुर्ग। ओटेबंद निवासी होलकर के घुटनों ने काम करना बंद कर दिया था। असहनीय दर्द के कारण न तो वो ठीक से खड़े हो पाते थे और न ही चल फिर पाते थे। दरअसल उनके घुटने खराब हो चुके थे। अस्थि एवं वात रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा ने उनके घुटने का प्रत्यारोपण कर दिया। अब होलकर न केवल खड़े हो पाते हैं बल्कि सहारा लेकर चलने फिरने भी लगे हैं।ओटेबंद दुर्ग निवासी होलकर लगभग सप्ताह भर पहले चिखली स्थित एस.आर .हॉस्पिटल पहुंचे थे। डॉ दीपक सिन्हा ने एक्स-रे व अन्य जांच करने के बाद समस्या को जाना। मरीज का एक घुटना पूरी तरह खराब हो चुका था। डॉ सिन्हां ने घुटने का ऑपरेशन कर घुटना प्रत्यारोपण का निर्णय लिया। मरीज की सहमति मिलने पर डॉ सिन्हा और उनकी टीम ने प्रत्यारोपण कर बुजुर्ग के घुटने को ठीक कर दिया। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग को फिजियोथेरेपी दी जा रही है।
डॉ सिन्हा ने बताया कि उम्र बढऩे के साथ इस तरह की समस्याएं आती हैं। बुजुर्ग का घुटना घिस-घिस कर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है। ऐसी समस्या होने पर शुरुआती स्टेज में एक्सरसाइज योग वगैरह से आराम मिलता है। हमने घुटने के खराब हो चुके हिस्से को निकाल दिया और उसकी जगह आर्टिफिशल घुटना ट्रांसप्लांट किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।
हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने बताया कि होलकर का 2 साल पहले भी एसआर हॉस्पिटल में घुटने का ऑपरेशन हो चुका है। उस समय उनका एक घुटना ठीक किया गया था अब दूसरे पैर में भी यह समस्या आई तो बुजुर्ग ने एस.आर .हॉस्पिटल पर पूरा भरोसा दिखाया।
डॉ दीपक सिन्हा की टीम में डॉ धर्मवीर चंद्राकर, डॉ अश्वनी शुक्ला, डॉ नीलम चंद्राकर, डॉ हिमांशु चंद्राकर, डॉ मधुकर, विजय गवांडे, हरि साहू, सीमा बरहरे, मनोहर कैलाश, आभा खूंटे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *