भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय का चक्रवाहिनी क्लब आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वर्ष भर अलग अलग गतिविधियां करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस कड़ी में 21 अक्तूबर को उन्होंने एक नई पहल की। चक्रवाहिनी के सदस्य साइकिल पर ही ब्रह्मकुमारी परिसर पहुंचे जहां उन्होंने राज योग का भी लाभ लिया।












