Environment activities at Girls College Durg

गर्ल्स कॉलेज में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इको क्लब तथा एक्वा क्लब द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। जिनमें पोस्टर, स्लोगन तथा प्राकृतिक अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऊषा चंदेल ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग एवं जल संकट पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 45 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया बारले रहीं। उमेश्वरी चन्द्राकर तथा उमा साहू क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। शीला जांगड़े एवं चंचल वर्मा को सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।
इसी तरह स्लोगन प्रतियोगिता जिसका विषय – अम्ल वर्षा, वन कटाई, जनसंख्या वृद्धि, जल संरक्षण था में 50 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम लाइबानूर-बी.एससी.-बायो, द्वितीय-निधि ताम्रकार (एम.ए.हिन्दी), निलिमा सिरमौर-एम.एससी-1 सेम. वनस्पतिशास्त्र तथा तृतीय स्थान पर आयुषी नायक -बी.एससी.-3 बायो, ज्योतिलता साहू-बी.एससी.-2 गणित तथा सांत्वना पुरस्कार हेतु प्रियंका वर्मा-एम.एससी-3 सेम. वनस्पति शास्त्र, ममता, एम.एससी-3 सेम वनस्पति शास्त्र को चयनित किया गया।
अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की प्रतियोगिता में 19 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सुमन पटेल-बी.एससी. भाग-2 (माइक्रोबायो) प्रथम स्थान पर एवं द्वितीय-रेणुका साहू, बी.एससी-1 गणित, तृतीय स्थान पर छाया चन्द्राकर-बी.एससी.-3 बायो रहीं। वहीं सांत्वना पुरस्कार नौरीन फातिमा-बी.एससी.1, माइक्रोबायो, एवं कावेरी कुम्भकार – एम.एससी-1 सेम. रसायन शास्त्र को मिला।
प्रतियोगिताओं में डॉ अल्का दुग्गल, डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. यशेश्वरी धु्रव, योगेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. अनुजा चौहान तथा डॉ. वंदना धन्डोरे निर्णायक थे।
प्रतियोगिता के संचालन में डॉ सुनीतागुप्ता ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *