भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने बुधवार को कॅरियर डवलपमेंट सेल (सीडीसी) के 8 कैंपस एम्बेसडर नियुक्त कर दिए। यह सभी कॉलेज के स्टूडेंट्स ही हैं, जो अब प्लेसमेंट सेल के साथ मिलकर काम करेंगे। कैंपस प्लेसमेंट आर्गनाइज करने से लेकर बाकी सभी स्टूडेंट्स की क्वायरी को फैकल्टीज तक पहुंचाना इनका काम होगा। रूंगटा आर-1 समूह चेयरमैन संतोष रूंगटा ने इनको सर्टिफिकेट देकर जिम्मेदारी समझाई।












