Adnan of Durg to participate in RDC Delhi

गणतंत्र दिवस मुख्य परेड में भागीदारी देंगे दुर्ग के अदनान

भिलाई। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 01 से 31 जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय सेवा योजना गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2022 अंतर्राष्ट्रीय यूथ होस्टल, 5 न्याय मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से मो. अदनान, बी.एस.सी. द्वितीय, शास. वि.या.ता. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग से गणतंत्र दिवस परेड 2022 के लिए चयनित हुए है। अदनान ने गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयन के लिए जिला स्तर, विश्वविद्यालय स्तर एवं राज्य स्तर से गुजरते हुए कठोर परिश्रम और लगन के बल पर राजपथ पर होने वाली परेड में अपनी जगह बनाई है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने जानकारी दी की 30 दिसंबर, 2021 को मो. अदनान दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर एक माह तक चलेगा। शिविर पश्चात् स्वयंसेवक राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से प्रत्यक्ष भेंट करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से 2016 से लगातार नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड शिविर में रासेयो स्वयंसेवकों की भागीदारी रही है।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव डॉ. सी. एल. देवांगन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *