भिलाई। कोविड 19 से बचाव से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान के तहत आज स्कूली बच्चों को भी शामिल किया गया। स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचकर 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों को सुरक्षित तरीके से टीका लगाया गया। बच्चों में भी टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिला। भिलाई निगम क्षेत्र के 17 स्कूलों में 5849 बच्चों को टीका लगा। जिसका निरीक्षण स्वयं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने स्कूलों में पहुंचकर किया। जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े एवं प्राचार्य प्रीति गुप्ता मौजूद रही।












