All in One Smart Board Installed in Science College

साइंस कालेज में गणित के लिए हाइटेक स्मार्ट क्लास

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) के गणित विभाग में प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह के करकमलों द्वारा नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। इस कक्ष में आल इनवन इंटरेक्टिव फ्लैट पेनल बेस्ड मल्टीमीडिया लगाया गया है जिसकी सहायता से पढ़ाई गई सामग्री का चित्रण आसानी से कर सकते हैं। इन्हें विद्यार्थियों तक भेजा जा सकता है और विद्यार्थियों के साथ शामिल होकर परिष्कृत भी किया जा सकता है। इस तकनीक से इस कोरोना के समय में जबकि विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं किया जा सकता, आनलाइन/आफलाइन हाइब्रिड क्लास संचालित की जा सकती है। विद्यार्थी अपनी सुविधा से महाविद्यालय आकर या घर पर रहकर पढ़ाई कर सकता है। यह तकनीक अभी देश के उच्च शिक्षा संस्थानों तक ही सीमित है, लेकिन महाविद्यालय के गणित विभाग में इस सुविधा का लाभ सराहनीय है।
संभाग की सबसे बड़ी एम.एस.सी. गणित की कक्षा के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह ने इस उन्नत क्लास रूम के उपयोग और लाभ पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं दी। विभागाध्यक्ष डॉ. एम. ए. सिद्दिकी ने इस बोर्ड के बहुविकल्पों की तकनीकी जानकारी दी। विभाग के डॉ. राकेश तिवारी एवं डॉ. प्राची सिंह ने बोर्ड की अन्य उपयोगी जानकारियों को बारीकी से समझाया। इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापकों के साथ-साथ अन्य विभागों के प्राध्यापक तथा सुराना महाविद्यालय दुर्ग के प्राध्यापक गणविशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *