Womens Day celebrated in Girls College

गर्ल्स कालेज ने लिया महिलाओं की गरिमा का संकल्प

दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ के आयोजन किए गए। वूमेन क्लब की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ सुशील चंद्र तिवारी की अगुवाई में महिलाओं की गरिमा के प्रति सचेत रहकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया।प्राचार्य डॉ. तिवारी ने कहा कि आधुनिक परिवेश में महिलाएं और ज्यादा सशक्त होकर आगे बढ़ रही हैं। विशेषकर शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों की तुलना में बीस हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के द्वारा किए गए संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और दुनिया को बेहतर बनाने में किए गए योगदान को याद करने का दिन है। आज दुनिया के लगभग सभी देशों में लैंगिंक समानता की बात की जा रही है लेकिन अभी भी यह मूर्त रूप नहीं ले सकी है। आज हमें संकल्प लेना है कि महिलाओं की गरिमा को बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि महिला सशक्तीकरण पर छात्राओं ने जहाँ रंगोली एवं पोस्टर बनाए वहीं कविताओं एवं गीतों के माध्यम से नारी शक्ति को बड़े रोचक ढंग से रेखांकित किया गया। छात्राओं द्वारा गीत, कविता, नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा तबस्सुम तथा पूजा चौरसिया ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *