Girls College Handball

राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल में गर्ल्स कालेज की 5 खिलाड़ी

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पांच खिलाडियों का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु हुआ है। यह प्रतियोगिता सी.एच.रणवीर सिंह विश्वविद्यालय जिंद (हरियाणा) में 17 से 21 मार्च 2022 तक आयोजित होगी। ये खिलाड़ी है- दुर्गास्वामी, ए. अर्चना, सुनिधी मिश्रा, प्रिया तिवारी, लक्ष्मी यादव (गोलकीपर) के रुप में चयनित हुई है।ये पाँचों खिलाड़ी पूर्वांचल विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित ईस्ट जोन महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है, जहाँ हेमचंद यादवविश्वविद्यालय दुर्ग ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था।  महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया। महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. के. एल. राठी, डॉ ऋचा ठाकुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनांए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *