भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी पत्र लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। एफएसएनएल के एजीएम (पीएंडए) पंकज त्यागी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता महाविद्यालय के सीईओ डॉ दीपक शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में एफएसएनएल के राजभाषा अधिकारी छगनलाल नागवंशी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला मंचासीन थीं। निर्णायक ममता ध्रुव व्याख्याता हिंदी शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग व निशा तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार थी।












