दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में गर्मी को देखते हुए आज पंक्षियों हेतु घेरधा का निर्माण कराया गया तथा जगह-जगह पर पानी एवं दाने की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर. एन. सिंह ने यह जानकारी देते हुये कहा कि प्राणियों की सुरक्षा करना हमारा परम धर्म ही नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।












