Self defence training at R-1 Rungta

आर-1 में रक्षा टीम ने दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, दी कानून की जानकारी

भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (आर-1) की छात्राओं, फिमेल फैकल्टी और स्टाफ के लिए पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया। इसमें छात्राओं को खुद की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर उपयोग होने वाले डिफेंस टेक्निक की जानकारी दी गई। दुर्ग जिला पुलिस की रक्षा टीम ने ट्रेनिंग दी। रक्षा टीम ने छात्राओं और फैकल्टी का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए निडर रहकर अपने अधिकारों को प्रयोग करने जागरुक किया। रक्षा टीम की विमन हेल्पलाइन 1091 के बारे में बताया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कॉलेज की छात्राओं ने खूब रुचि दिखाई। रक्षा टीम ने छात्राओं के बैग में मौजूद सामान्य चीजों के जरिए खुद की रक्षा करने का तरीका भी समझाया। विषम परिस्थिति में सेल्फ डिफेंस से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी। छात्राओं से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया साथ ही उपयोग का तरीका भी समझाया गया। आपात परिस्थितियों में ऐप से संदेश भेजने के 15 मिनट के भीतर रक्षा टीम पहुंचकर तुरंत ही मदद उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम के समापन पर एडिशनल एसपी मीता पवार शामिल हुईं। रूंगटा आर-1 ग्रुप से प्राचार्य डॉ.नीमा एस बालन, नीलम बोरा, नम्रता वर्मा, डॉ. सत्यधर्म भारती का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *