Mehar Samaj stops Mrityubhoj

मेहर समाज ने दिखाई नई राह, मृत्युभोज और पिताम्बरी के बदले यह किया…

भिलाई। मेहर समाज पाटन ब्लॉक की टीम ने मृत्युभोज दशगात्र कार्यक्रम में सादा दाल भात और बिसराहा कार्यक्रम को बंद करने के लिए अनूठा अभियान शुरू किया है। मृत्युभोज में भीड़ जुटाने और अनाश्यक खर्च को रोकने के लिए मौजूदा समय को टीम उपयुक्त मान रही हैं। उन्होंने इन आडम्बरों की बजाय दान राशि एकत्र कर पीड़ित परिवार की मदद करने का निश्चय किया है।
बोरीद, पाटन निवासी समाजसेवी मंथीर लाल पवार का विगत 28 मई कों निधन हो गया। अंतिम संस्कार बोरीद में ही किया गया। मेहर समाज पाटन ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक मढ़रिया ने बताया कि उनके शव पर पीताम्बरी की बजाय आगंतुकों से अंश राशि एकत्रित की गई। इस राशि को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस गहन संकट से उबरने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समाज के अशोक कुमार मढ़रिया,बालाराम शिवारे,मुन्ना लहरी,यशवंत तुरकाने,तेज़राम पवार,संतोष लहरी एवं समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *