Brother kills brother in property dispute

छोटे भाई को मारकर जिमी-कांदा के गड्ढे में दफ्ना दी लाश

भाटापारा। मकान बेचने के झगड़े में ग्राम तरेंगा निवासी धनेश्वर तिवारी ने अपने छोटे भाई शिव तिवारी की हत्या कर दी और लाश को घर के पीछे जिमी कांदा के लिए खोदे गए गड्ढे में दफ्ना दिया। गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। बदबू उठने पर ग्रामीणों ने पुलिस को इत्तला की। पुलिस ने धनेश्वर को उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया और उसकी उपस्थिति में शिव के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे में दोनों भाइयों को बराबर का हिस्सा मिला था। धनेश्वर ने अपना पूरा पैसा ऐय्याशी पर खर्च कर दिया था। वह कुछ करता धरता भी नहीं था। छोटा भाई शिव पोहा मिल में काम करता था। यह घर उसने खुद अपनी मेहनत से बनवाया था। धनेश्वर शिव पर लगातार दबाव बनाता था कि वह यह घर बेच दे और उसे पैसे दे। शिव इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर दोनों में अकसर कहा सुनी होती थी। पिछले हफ्ते विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया तब धनेश्वर ने शिव के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी।

Pic Credit : Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *