Rapists offer parents One lakh

नाबालिग बेटी का गैंग रेप, परिजनों ने किया सौदा?

जशपुर। कांसाबेल पुलिस ने चार युवकों को एक 16 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की ने खुद थाने आकर तहरीर दी थी। पुलिस के पास ग्रामीणों की भी शिकायत है। इस बीच एक इकरारनामा वायरल हो रहा है जिसमें लड़की के परिजनों द्वारा आरोपियों के साथ सौदा करने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि आरोपियों ने मामला रफा दफा करने के लिए परिजनों को न केवल एक लाख रुपए मुआवजे का ऑफर दिया बल्कि दस हजार रुपए पेशगी भी दिये गये।
घटना 9 जुलाई की है। लड़की को तब अगवा कर लिया गया था जब दोपहर को वह घर लौट रही थी। जंगल में ले जाकर चार युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया था। वह किसी तरह घर पहुंचे तो पड़ोसियों ने 108 को फोन कर दिया। लड़की को अस्पताल ले जाया गया। एक दिन बाद वह थाने पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र को भी संज्ञान में लिया है और इस ऐंगल से भी मामले की जांच करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *