MJ College NSS Tiranga Rally in Village Khamaria

एमजे की एनएसएस इकाई ने चलाया घर-घर तिरंगा अभियान

भिलाई। एमजे कालेज की एनएसएस इकाई ने 8 अगस्त को घर-घर तिरंगा- हर-घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम खमरिया में जन जागरूकता रैली निकाली। राहुल वर्मा, सूरज तिवारी एवं मेघा बंजारे के नेतृत्व में गई इस टोली ने लोगों को तिरंगे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए तिरंगे से जुड़े उनके अधिकारों के बारे में भी बताया। उन्होंने लोगों से 13-15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने का भी आग्रह किया।

राष्ट्रीय सेवा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जेपी कन्नौजे ने बताया कि राहुल वर्मा, सूरज तिवारी, मेघा बंजारे, रघुनंदन, डिगेन्द्र कुमार, देविन्द्रा, रूपाली बघेल, पुष्पांजलि साहू, मीत कुमार, ममता साहू, ज्योति, मीना भगत, डिम्पल, मुकेश, दुर्गेश, निखिल, देवेन्द्र कुमार और खेमराज सुबह ग्राम खमरिया पहुंचे। स्वयंसेवकों ने यहां तिरंगा रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में गांव के बच्चे और सभी आयु के लोगों ने भागीदारी की। इसके बाद दल ने कई टुकड़ों में बंट कर घर-घर दस्तक दी और लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही स्वयंसेवकों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *