Women's Equality Day at SSMV

महिला समानता दिवस पर शंकराचार्य में महिला कानूनों पर विमर्श

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ दवारा महिला समानता दिवस के अवसर पर महिला अधिकार एवं कानूनों पर एक विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सभी प्रतिभागियों महिलाओं से जुड़े सभी कानूनों एवं महिलाओं को प्राप्त विशेष अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान रचना तिवारी ने पावर पाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से महिला कानून एवं उससे जुड़े पहलुओं की जानकारी प्रदान की।
महाविद्यालय की उप प्राचार्य एवं संयोजक महिला प्रकोष्ठ डॉ अर्चना झा ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के लिए बनाए गए इन कानूनों का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा करने के साथ साथ उनके सशक्तिकरण को भी सुनिश्चित करना है। पर इन प्रावधानों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अपने क्षुद्र स्वार्थों के चलते कुछ महिलाएं इन कानूनों का बेजा इस्तेमाल कर रही हैं जिससे समाज और आरोपित व्यक्ति घायल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *