Hindi Diwas at DSCET

देव संस्कृति काॅलेज में हिन्दी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

खपरी दुर्ग। देव संस्कृति काॅलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी में हिन्दी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य निर्णायक महाविद्यालय कि डायरेक्टर ज्योति शर्मा, प्राचार्य डाॅ. कुबेर सिंह गुरूपंच एवं ज्योति पुरोहित थीं. बी.एड. से प्रथम स्थान ममता सोनी, द्वितीय स्थान अनुपमा बैगा, तृतीय स्थान युगल किशोर एवं सात्वना पुरस्कार निलेश तिवारी ने प्राप्त किया।
डी.एड. से प्रथम स्थान कुमार वर्मा, एवं द्वितीय स्थान तोशिका एवं सात्वना पुरस्कार निधि साहू ने प्राप्त किये। डायरेक्टर एवं प्राचार्य ने विजयी प्रतिभागियो को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा संचालित सभी गतिविधियों में निरंतर भाग लेते रहना चाहिए। मातृभाषा के साथ साथ प्रादेशिक भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। विश्व हिन्दी दिवस को मनाने का महत्व धर्म पंरंपराओं और भाषा में विधिता होते हुये राष्ट्रीय एकता में विश्वास रखना है। अतः 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस एवं 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया। आज हिन्दी भाषा का महत्व घटते जा रहा है अतः भारतीय संस्कृति को बनाये रखने के लिये हिन्दी दिवस लोगो को उनकी जड़ो से जोड़े रखता है इसलिये नेहरू जी ने सर्वप्रथम 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम का संचालन वंदना कोसरे एवं आभार प्रदर्शन ज्योति पुरोहित ने किया, इस कार्यक्रम में समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाॅफ तथा बडी संख्या में छात्र-छात्राएॅ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मुख्य रूप से सरिता ताम्रकार, वर्षा शर्मा, जयहिंद कछौरिया, सुबोध साहू आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *