दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा ग्राम खपरी- सिलोदा में सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न हुआ. 10 से 16 दिसम्बर तक आयोजित शिविर में स्वयं सेविकाओं ने गांव में सड़कों, नालियों एवं तालाबों की साफ सफाई एवं सिकल सेल एनीमिया के बारे में जागरूकता फैलाई, इसके साथ स्वयं सेविकाओं ने कॉलेज की बायोटेक्लनोलॉजी विभाग के साथ मिलकर ग्राम वासियों के लिए खून जांच एवं सिक्लिंग जांच एवं काउंसलिंग का आयोजन किया.












