भिलाई। पेशाब में खून जाने पर कुछ लोग कूदकर इस नतीजे पर पहुंच जाते हैं कि यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन UTI का मामला है. संक्रमण का इलाज शुरू कर दिया जाता है और कई दिन इसे उधेड़बुन में गुजर जाते हैं. जब तकलीफ बढ़ती चली जाती है तब जाकर लोग नेफ्रोलॉजिस्ट के पास पहुंचते हैं. कई बार यह एक गंभीर बीमारी के लक्षण होते हैं जिसका तत्काल इलाज कर किडनी को बचाया जा सकता है.












