भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका एवं पं. सुंदरलाल शर्मा की मनोविज्ञान विभाग की शोधार्थी पूर्णिमा तिवारी को उनके मनोविज्ञान विषय के शीर्षक कैंसर रोगी एवं उनके देखभालकर्ता के अवसाद व चिंता पर दर्द प्रबंधन के अवरोधों, आयु एवं लिंग के प्रभाव का अध्ययन पर पं सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई।












