Essay competition in DSCET

देव संस्कृति कालेज में राष्ट्रीय एकता पर निबंध प्रतियोगिता

खपरी, दुर्ग। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी खपरी दुर्ग (छ.ग.) में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के उपलक्ष्य पर “निबंध प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य निर्णायक महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति शर्मा एवं प्राचार्य श्रीमती ममता दुबे रही।
इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान नाजु ठाकुर (बी.एड. प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान मनीष निषाद (बी.एड. प्रथम सेमेस्टर.) एवं तृतीय स्थान टेकराम निर्मलकर (डी.एल.एड – प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के पश्चात प्राचार्य ममता दुबे के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलवाया गया और सभी ने एक साथ एक स्वर में राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को समझते हुए शपथ लिया। यह कार्यक्रम श्रीमती ज्योति दुबे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी वंदना कोसरे द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *