Music and Dance Fest in SSMV Bhilai

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में नृत्य संगीत के ‘हुनर 2023’ का आगाज

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में ‘हुनर 2023’ का आयोजन 11 दिसम्बर से 16 तक किया जा रहा है. 11 दिसम्बर को ‘हुनर 2023’ में एकल नृत्य, युगल नृत्य, एकल गायन एवं स्टेडअप काॅमेडी का शानदार प्रदर्शन किया गया. श्री शंकराचार्य नर्सिग काॅलेज जूनवानी की उप प्राचार्य विनीता सत्यप्रिया एवं मरियम थॉमस तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अर्चना झा, अकादमिक (डीन) डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव कार्यक्रम के अतिथि थे.
हुनर इंटेल डिपार्टमेंट फेस्ट सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रांशु खुटेल कॉमर्स डिपार्टमेंट, रमन तिवारी, प्रज्ञा श्रीवास्तव मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से श्रेया पडियारी, कुणाल सिंह साइंस डिपार्टमेंट से अर्जुन पांडे एवं रक्षा बिसेन, कंप्यूटर डिपार्मेंट से यश चावला प्रिया प्रसाद एजुकेशन डिपार्मेंट से सोनल तिवारी, हिमांशु साहू आर्ट डिपार्टमेंट से लोकेश भोजक एवं रूबी वारा चुने गये। प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण में विगत कार्यक्रमों के विषय में जानकारी प्रदान की तत्पश्चात एकल नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। नृत्य में क्लासिकल सेमी क्लासिकल एवं लोक नृत्य में ऐसी छटा बिखेरी की पूरी दर्शक दीर्घा झूमने लगे। एकल नृत्य के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं प्रथम दिशा शर्मा बीकॉम, द्वितीय पलक उपाध्याय, युगल नृत्य में प्रथम रितिका एवं नितिन, द्वितीय स्थान पर सोनल तिवारी एवं अनुभा शर्मा एकल गीत में प्रथम गुलशन गुप्ता एवं द्वितीय आयुष, स्टैंड अप कॉमेडी में प्रथम विजेंद्र तथा द्वितीय स्थान पर मौसमी साहू रही। कार्यक्रम के निर्णायक विनीता सत्यप्रिया एवं मरियम थॉमस थी। कार्यक्रम का संचालन किशोर जंघेल बीबीए एवं रक्षा बिसेन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *