Vikasit Bharat Workshop at Science College Durg

साइंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में विकसित भारत-2047 पर चर्चा का आयोजन

दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर साइंस कॉलेज में कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों को विकसित भारत के विषय में जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. एम. ए. सिद्दीकी के मार्गदर्शन में सभी विभागों के विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प के बारे मे बताया जा रहा है जिसके अंतर्गत कंप्यूटर विभाग में विकसित भारत पर चर्चा की गई।
विभाग में प्रोजेक्टर के माध्यम से विकसित भारत-2047 संकल्प के विषय में विडियो दिखाया गया तथा उससे सम्बन्धित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सनत कुमार साहू, प्रो दिलीप कुमार साहू, एवं प्रो. लतिका ताम्रकार इस अवसर पर उपस्थित थे।
एनएसएस अधिकारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने इस अवसर पर विकसित भारत/2047 के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो दिलीप कुमार साहू ने भी विद्यार्थियों को विकसित भारत के बारे में बताया।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल के विषय में भी जानकारी दी गई तथा उनका पंजीयन भी कराया गया।
कार्यक्रम में पीजीडीसीए एवं बीएससी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवक दलनायक मृदुल निर्मल, निमेष देवांगन, लोकदीप, घनश्याम, हितेन्द्र देवेष, निमेष, पूरन पटेल, हरीष, मोहम्मद आदिल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *