गर्ल्स कालेज की डॉ ऋतु दुबे की कहानी को राष्रीथिय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार
दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय में कार्यरत क्रीड़ाधिकारी डॉ. ऋतु दुबे को छत्तीसगढ़ी कहानी कविता एवं चित्रकारी प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया है. इसका आयोजन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा सभी आयुवर्ग के लिए किया गया था.
प्रतियोगिता में डॉ. ऋतु दुबे की छत्तीसगढ़ी कहानी-सुखलाल के सुख को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके पहले भी डॉ. ऋतु दुबे की कहानी एवं कविता प्रकाशित हो चुकी है। कहानी का सार यह है कि परिवार को पुत्री ही पुत्री होती है तो परिवार दुःख मनाता है जबकि वही पुत्रियाँ पिता का मान बढ़ाती है। पुरुस्कार स्वरूप उन्हें 700 रुपए की नगद राशि प्रमाण पत्र एवम् मेडल प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण श्रीमती कौशिल्या देवी साय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पलटा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.सी. अग्रवाल, डॉ. यशेश्वरी ध्रुव एवं महाविद्यालय परिवार ने डॉ. ऋतु दुबे को शुभकामनाएँ दी।