National Sports day at Patankar Girls College

पाटणकर गर्ल्स काॅलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन

दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल दिवस का जोरदार आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में अपर संचालक उच्च शिक्षा दुर्ग संभाग डाॅ. राजेश पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि श्री विनायक नातु (विधायक प्रतिनिधि) थे। ध्यानचंदजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया. प्रभारी प्राचार्य डाॅ. डी.सी. अग्रवाल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ध्यानचंदजी की उपलब्धियों से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय हमेशा से ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देता आया है। उन्होंने पुरस्कृत छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी आप इसी तरह खेलों में हिस्सा लें। उन्होंने महाविद्यालय की खिलाड़ी छात्राओं – सोनिया साहू – फुटबाॅल, मेघा देशमुख – क्रिकेट, ए. प्रियाराव – हैण्डबाल को बधाई दी जिन्हें आज के दिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजकीय खेल सम्मान से नवाजा गया है.
विषिष्ट अतिथि विनायक नातु ने कहा कि यह महाविद्यालय शहर का बड़ा महाविद्यालय है. इसमें बढ़ती छात्रा संख्या एवं उत्कृष्ट क्रीड़ा गतिविधियों को देखते हुए शासन द्वारा महाविद्यालय को खेल मैदान एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध करवाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्टअतिथि द्वारा महाविद्यालय की फुटबाॅल खिलाड़ी सोनिया साहू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2023-24 के लिए घोषित किया गया. उन्हें ग्यारह सौ रूपये नगद एवं प्रतीक चिन्ह से पुरस्कृत किया गया। उन छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की ओर से ईस्ट जोन प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व किया- ए.अर्चना एवं मानसी नेताम-हैण्डबाल, पूनम नायक-नेटबाल, मोनिका एवं जागृति कुमेटी – साफ्ट बाल प्रतियोगता. इन खिलाड़ियों को 1100 रूपये नगद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। खेल सप्ताह के अन्तर्गत निम्नलिखित खेलों का आयोजन किया गया जिसका पुरस्कार वितरित किया गया – फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चंचल यादव, बी.काॅम. अंतिम, द्वितीय स्थान पर तारणी ठाकुर, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान पर गुंजा निषाद, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टानिया ठाकुर, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान गुंजा निषाद तथा तृतीय स्थान पर जागृति कुमेटी बी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुषमा बरईया-पीजीडीसीए, द्वितीय स्थान रिया बारले – एमए. अंग्रेजी एवं तृतीय स्थान पर अनिता वैद्य – बी.एससी. द्वितीय वर्ष एवं शारदा पोटाई-एम.एससी. गणित रहे। निबन्ध लेखन जिसका विषय वर्तमान परिपेक्ष्य में क्रीड़ा में महिलाओं की भूमिका में प्रथम पुरस्कार स्वाति वर्मा – बी.काॅम. प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर अलक्सा अंजुम – एम.काॅम. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान पर चंचल यादव बी.काॅम. अंतिम वर्ष रहे। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान श्रद्धा साहू-बी.एससी. अंतिमवर्ष, द्वितीय स्थान पर सुस्मिता नायक-पीजी डिप्लोमा इन योगा एवं तृतीय स्थान पर अम्बिका मटियारा -पीजी डिप्लोमा इन योगा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ऋचा ठाकुर एवं डाॅ. ऋतु दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन क्रीड़ा समिति के संयोजक डाॅ. सुषमा यादव ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. लता मेश्राम, डाॅ. अमिता सहगल, डाॅ. मीनाक्षी अग्रवाल, डाॅ. के.एल. राठी एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे तथा विमल यादव, विजय चन्द्रकार एवं ओम ध्रुव ने विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *