भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की विद्यार्थियों द्वारा कार्य शिक्षा, कला शिक्षा और योग शिक्षा प्रायोगिक परीक्षा भारतीय ज्ञान प्रणाली विषय पर आयोजित की गई विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई इस प्रदर्शनी में हस्तकला से संबंधित और बेकार चीजों से उपयोगी चीज बनाकर उसे प्रदर्शित किया गया।












