दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, छू लिया तो देनी पड़ेगी जान
क्या हरियाली भी बुरी हो सकती है। आपका जवाब होगा नहीं। पर इस धरती पर ऐसे बहुत सारे पौधे हैं जो आपके लिए जान लेवा साबित हो सकते हैं। हम यहां बता रहे हैं एक ऐसे पौधे के बारे में जिसे छूने भर से बिजली का करंट लगता है। शरीर का जो भी हिस्सा उससे छू जाए, वहां एसिड से जलने जैसी जलन होती है। आदमी इतना तड़पता है कि वह इससे छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या तक करने की सोचने लगता है।
धरती पर पाया जाने वाला सबसे जहरीला पौधा जिम्पई-जिम्पई है। यह पौधा देखने में बिल्कुल साधारण है। इसको छूने से किसी गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके का अहसास होता है। इसका डंक इतना खतरनाक दर्द देता है कि इंसान तड़प-तड़प कर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाता है। इसके कारण इस पौधे को सुसाइड प्लांट (Suicide Plant) भी कहा जाता है।
एक समय की बात है कि वैज्ञानिक मरिना हर्ले ऑस्ट्रेलियाई वर्षावनों पर रिसर्च कर रही थीं। उनको पता था कि जगल में कई खतरनाक पेड़ पौधे भी हो सकते हैं। बचाव के लिए उन्होंने हाथों में वेल्डिंग ग्लव्स और बॉडी सूट पहन रखा था। रिसर्च के दौरान वह एक नए पौधे के संपर्क में आईं। वेल्डिंग ग्लव्स पहना होने के बावजूद इस पौधे को छूना उनको भारी पड़ गया।
हर्ले ने बताया कि पौधे को छूने के बाद एसिड और बिजली का झटका लगने का अहसास हुआ जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची। तब तक उनका पूरा शरीर लाल हो चुका था और वह जलन से चिल्ला रही थीं। जिम्पई-जिम्पई के असर को कम करने के लिए उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा और स्टेरॉयड का सेवन करना पड़ा। उन्होंने डिस्कवरी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बिजली का झटका और शरीर पर एसिड डालने जैसा दर्द था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सेना के कई अधिकारी इस पौधे का शिकार हुए। इसके साथ ही कई ने दर्द से तड़पकर खुद को गोली मार ली। जिंदा बचे लोग कई सालों तक दर्द से परेशान रहे। इसके बाद लोगों का इस पर ध्यान गया और इसको सुसाइड प्लांट का नाम दिया गया।
इस पौधे का बायोलॉजिकल नाम डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स है। यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है। इसका कॉमन नेम जिम्पई-जिम्पई है। इस पौधे को कई नामों से भी जाना जाता है। सुसाइड प्लांट, जिम्पई स्टिंगर, स्टिंगिंग ब्रश और मूनलाइटर जैसे नामों से लोग इसे जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ ही मोलक्कस और इंडोनेशिया में यह पौधा पाया जाता है।
यह पौधा 3 से 15 फीट तक ऊंचा और कांटों से भरा होता है जिसमें न्यूरोटॉक्सिन जहर होता है। इसके कांटों के माध्यम से जहर शरीर के अंदर चला जाता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिन की तरह होता है जिसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। इसकी वजह से इंसान की मौत भी हो सकती है। कांटा चुभने के बाद 30 मिनट में दर्द तेजी से बढ़ने लगता है। जल्दी इलाज मिलने पर दर्द कम होता है।
#SuicidalPlant #Gympie-Gympie #Dendrocnidemoroides












