बासी-बोरे, पोखाल या चद्दन्नम, नाम अनेक तासीर एक
छत्तीसगढ़ में बासी बोरे खाने का रिवाज है। खास कर वो लोग जो धूप में काम करते हैं। वैसे तो गर्मियों का यह श्रेष्ठ भोजन है पर कुछ लोग दूसरी ऋतुओं में भी इसका सेवन बड़े चाव से करते हैं। ओडीशा में इसे ही गरम पोखाल और ठण्डा पोखाल के नाम से तो बंगाल में इसे पान्ता भात के नाम से जाना जाता है। आंध्र प्रदेश में इसे चद्दा-अन्नम कहा जाता है। यह शरीर को तो ठंडा रखता ही पेट को भी ठंडा रखता है।
न्यूट्रिशनिस्ट डॉ झलक परमार बताती हैं कि चद्दी अन्नम सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता भी हो सकता है। इसे तैयार करना भी कुछ मुश्किल नहीं है। आपको चाहिए रात का बचा हुआ थोड़ा सा चावल (पका हुआ)। इसके साथ चाहिए थोड़ी सी छाछ। हालांकि कुछ लोग इसके साथ ताजा दही का सेवन करते हैं पर आपको बता दें कि दही से छाछ बेहतर होता है। दही की तासीर जहां गर्म होती है वहीं छाछ पेट को ठंडा करता है।
आपको क्या चाहिए – एक या डेढ़ कप बचा हुआ चावल। एक कप गर्म पानी। दो चम्मच छाछ। एक कप दूध, एक बड़ा प्याज, 2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार।
कैसे बनाएं – चद्दीअन्नम बनाने के लिए सबसे अच्छा तो मिट्टी का बरतन होता है। इससे उसका स्वाद और निखर जाता है। इसके अलावा कुछ स्वास्थ्यगत लाभ भी मिलते हैं। पहले चावल को डाल दें और फिर उसमें गर्म पानी डाल दें। फिर इसमें दूध डालकर गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो उसमें छाछ मिला दें और चम्मच से चलाते जाएं।
एक बड़े प्याज को चार टुकड़ों में काट लें और हरी मिर्च को बीच से चीर लें। इसे भी मिला दें और अच्छे से मिला दें। सुबह सुबह इसे खा लें तो आपको ढेर सारे फायदे मिल जाएंगे। इसके बहुत सारे फायदे भी हैं। इससे के केवल वजन को कम करने में मदद मिलती है बल्कि यह डायबिटीज को भी नियंत्रण में रखता है। इसमें थोड़ा खमीर भी होता है जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। चीन और कोरिया के लोग खमीर वाले भोजन का सेवन स्वस्थ रहने के लिए करते हैं।
यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सुधार, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और गर्मी में लू से सुरक्षा प्रदान करता है। रात भर भीगे रहने से चावल में अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) पनपते हैं, जो गट हेल्थ (आंतों) के लिए बेहतरीन हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। बोरे बासी की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान नियंत्रित रखती है और लू (Heat Stroke) के दुष्प्रभावों से बचाती है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स दिन भर शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं। इसमें कम सोडियम और बेहतर पोषक तत्व होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स के अलावा विटामिन B12 का अच्छा स्रोत माना जाता है। ताजे चावल की तुलना में इसमें कम कैलोरी होती है, जिससे यह वजन को नियंत्रित करने में असरदार है।
#ChaddiAnnam #Chaddannam #Bore-Basi #Pokhal












