वायरल वीडियो के बाद बाल साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालातों में मृत्यु
जोधपुर। बाल साध्वी प्रेम बाईसा की 28 जनवरी को मृत्यु हो गई। वे 25 साल की थीं। उनके पिता वीरमनाथ ही उनके आध्यात्मिक गुरू भी थे। दो दिन से उनकी तबियत खराब थी। उनके लिए एक कम्पाउंडर को आरती नगर स्थित आश्रम बुलाया गया था। कम्पाउंडर ने एक इंजेक्शन भी लगाया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रेक्षा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही 13 जुलाई 2025 को वायरल हुआ वीडियो चर्चा का विषय बन गया। क्या था इस वीडियो में?
दरअसल, साध्वी प्रेम बाईसा की तबियत बिगड़ने के बाद आश्रम में ही एक कम्पाउन्डर को बुलाया गया था। कथित तौर पर उसने साध्वी को डेक्सोना का इंजेक्शन दिया। डेक्सोना (Dexona) एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है। इसका उपयोग मुख्य रूप से शरीर में सूजन (inflammation), गंभीर एलर्जी, अस्थमा, गठिया और ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है
इंजेक्शन लगाने के बाद साध्वी की हालत तेजी से बिगड़ी। फिर उसे प्रेक्षा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उन्हें ब्राट डेड (मृतावस्था में लाया गया) घोषित कर दिया गया। नियमानुसार बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
इसके साथ ही लोगों को याद आ गया लगभग छह महीने पहले 13 जुलाई 2025 को वायरल हो गया एक वीडियो। यह एक शयनकक्ष का वीडियो था। इसमें कथित तौर पर साध्वी को अपने पिता के साथ आलिंगनबद्ध अवस्था में देखा गया। साध्वी ने इस मामले में टिप्पणी की थी कि उनका और उनके पिता का रिश्ता पवित्र है। इसे साबित करने के लिए वे अग्निपरीक्षा देने को तैयार हैं। उन्होंने शंकराचार्यों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसके बाद वह मामला दब गया था।
पर इधर साध्वी की मृत्यु के बाद उनके भक्त इसे संदिग्ध मान रहे हैं। उनके पिता और गुरू की कुछ हरकतों को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कम्पाउंडर को आश्रम क्यों बुलाया गया। परिजन उन्हें शाम करीब 5:30 बजे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर प्रवीण जैन ने उन्हें ‘ब्रॉड डेड’ (मृत अवस्था में लाना) घोषित कर दिया। इसके करीब चार घंटे बाद साध्वी का डेथ नोट उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आ गया। अस्पताल की सूचना के बावजूद परिजन शव लेकर आश्रम चले गए, जिसे बाद में पुलिस ने कब्जे में लेकर एमडीएम अस्पताल भेजा। पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा रही है।
क्या था डेथ नोट में : 
#SadhviPremBaisaDeathMystry #PremBaisa












