‘सेम्मोजी इलक्किया विरुधु’ साहित्य पुरस्कार की घोषणा
चेन्नै। तमिलनाडु सरकार ने सात गैर-हिंदी भाषाओं के लिए नए वार्षिक साहित्यिक पुरस्कारों का ऐलान किया है। इनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, बंगाली और मराठी भाषाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यह घोषणा करते हुए केन्द्र पर आरोप लगाया कि वह साहित्य अकादमी पुरस्कारों में राजनीतिक दखल दे रही है।
इन पुरस्कारों का नाम ‘सेम्मोजी इलक्किया विरुधु’ रखा गया है, जिसका अर्थ है शास्त्रीय भाषा साहित्यिक पुरस्कार। पहले चरण में इन सात भाषाओं की बेहतरीन साहित्यिक रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार पर साहित्य अकादमी पुरस्कारों में राजनीतिक दखल का आरोप लगाते हुए स्टालिन ने कहा कि हाल ही में पुरस्कारों की घोषणा इसी वजह से रद्द की गई थी।
#SahityaAcademyPuraskar #SemmojiIllakyaVirudhu












