11 year old girls raped and killed in Narainpur district of Chhattisgarh

11 साल की बच्ची से रेप के बाद कुल्हाड़ी से काट दिया गला

नारायणपुर। एक हृदयविदारक घटना के तहत एक 22 वर्षीय युवक ने एक 11 साल की बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। फिर वह डर गया कि लड़की घर जाकर सबको बता देगी। तब उसने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन उड़ा दी। युवक का लड़की के घर में आना जाना था और दोनों एक दूसरे को जानते पहचानते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी संजू कुमेटी (22 साल) ने हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया था। 4 दिन बाद गांव वालों ने लाश देखी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। लड़की के घर वाले सल्फी बेचते थे, आरोपी संजू कुमेटी अक्सर घर में सल्फी लेने आया करता था। इस दौरान ही लड़की से उसकी पहचान हुई थी।
31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी। परिवार के सदस्य उसे यहां-वहां ढूंढते रहे। उसका पता नहीं चला।

4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में लड़की की लाश मिली। गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस को पता चला कि, नाबालिग एक युवक संजू कुमेटी से संपर्क में थी। अंतिम बार भी उसी के साथ देखा गया था। जिसके बाद शक के आधार पर 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने रेप कर हत्या करने का राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला।
वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में जांच जारी है। (pic credit Talangana Today)

#RapeMurder #11yearoldRaped #Raped&Killed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *