एम्स में तीन साल के बच्चे की लिवर कैंसर सर्जरी, 7 घंटे लगे

एम्स में तीन साल के बच्चे की लिवर कैंसर सर्जरी, 7 घंटे लगे

पटना। अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (15 फरवरी) के अवसर पर पटना एम्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पटना एम्स के डॉक्टरों ने तीन साल के मासूम बच्चे के लिवर कैंसर ‘हेपेटोब्लास्टोमा’ का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर उसे नई जिंदगी दे दी। AIIMS-पटना के पीडियाट्रिक सर्जरी डिपार्टमेंट ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

हेपेटोब्लास्टोमा (Hepatoblastoma) बच्चों में पाया जाने वाला एक दुर्लभ और बेहद आक्रामक लीवर कैंसर है। ये बच्चों में तेजी से फैलने वाला लिवर कैंसर होता है। एम्स पटना के प्रवक्ता के अनुसार, बच्चे की स्थिति काफी गंभीर थी और उसे तत्काल विशेषज्ञ सर्जरी की आवश्यकता थी।
डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की बच्चे का जटिल ऑपरेशन किया। बच्चे के लीवर के पूरे दाहिने हिस्से को सावधानीपूर्वक काटकर हटा दिया गया। यह ऑपरेशन करीब सात घंटे तक चला। प्रवक्ता ने बताया कि इस स्तर की पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिकल सर्जरी देश के केवल कुछ चुनिंदा विशिष्ट केंद्रों पर ही संभव है।

प्रवक्ता ने बताया कि लिवर कैंसर के अलावा बच्चे में कुछ जन्मजात विकृतियां भी पाई गईं, जिनमें मेकल्स डाइवर्टीकुलम और इंग्वाइनल हर्निया शामिल थे। सर्जरी के दौरान इन दोनों समस्याओं का भी सफलतापूर्वक उपचार किया गया।

इस जटिल सर्जरी को पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें डॉ. अमित कुमार सिन्हा, डॉ. सौरव श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राशि, डॉ. दिगंबर चौबे और डॉ. गौरव शामिल थे। इसके अलावा गैस्ट्रोसर्जरी विभाग के डॉ. उत्पल आनंद और डॉ. बसंत तथा पीडियाट्रिक एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. चांदनी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्रवक्ता के अनुसार, इस लंबी और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण सर्जरी की सफलता में इन विशेषज्ञों की भूमिका निर्णायक रही।

#Hepatoblastoma #3YearOld #AIIMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *