कन्या महाविद्यालय दुर्ग में मना गया वार्षिक क्रीड़ा दिवस

कन्या महाविद्यालय दुर्ग में मना गया वार्षिक क्रीड़ा दिवस

दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालर्य में वार्षिक क्रीड़ा दिवस मनाया गया। प्रतियोगिता का आरंभ कैरम एकल से किया गया, जिसने कुल 22 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रथम संतोषी दीप, द्वितीय- दीप्ति ठाकुर, तृतीय- ममता लहरे रही। कैरम युगल में 10 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम आयुषी एवं टीशा, द्वितीय- मुस्कान एवं संतोषी दीप एवं तृतीय- ममता लहरे एवं धनेश्वरी साहू रही।
कुर्सी दौड़ में 75 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर चांदनी साहू, द्वितीय दीपाली डहरिया एवं तृतीय स्थान पर डॉली देशमुख रहीं। मटकाफोड़ में 55 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रथम तृप्ति ठाकुर, द्वितीय आयुषी सिंह एवं तृतीय श्रृंखला देवांगन रही। टेबल टेनिस में प्रथम स्थान प्राप्त किया पायल साहू ने द्वितीय गीतिका सिन्हा, तृतीय स्थान पर श्रेया वर्मा। टेबल टेनिस युगल में प्रथम स्थान प्राप्त किया गीतिका एवं पायल की जोड़ी ने, द्वितीय स्थान पर रहीं श्रेया एवं मीनाक्षी वैष्णव एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया अवनी राजपूत एवं निष्कृति चन्द्राकर की जोड़ी नेे। डॉज बॉल प्रतियेागिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर रही मां दुर्गा समूह जिसके खिलाड़ी थे हीन पारकर, वेनुका, वर्षा, भूमिका, पूजा देवांगन, शालिनी, ईमन। द्वितीय स्थान प्राप्त किया षिवषक्ति समूह ने जिसके खिलाड़ी थे दीप्ति ठाकुर, धनेश्वरी, चंचल, ममता, टीशा, तेजस्वनी तृतीय स्थान पर रही कल्पना दत्त समूह जिसकी टीम इस प्रकार थी – जागृति कुमेटी, चंचल यादव, प्रेमा ढीमर, आर्या अवस्थी, भावना बंजारे, मुस्कान साहू, झरना साहू।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रंजना श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साहवद्र्धन किया एवं अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेने के प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अध्यययन के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियां भी अति आवष्यक है। प्रतियेागिता का संचालन डॉ ऋतु दुबे, क्रीडाधिकारी के निर्देशन में किया गया। डॉ व्हीके वासनिक, डॉ मंजूलता साव, वंदना बंजारे, डॉ मुक्ता बाखला, डॉ मिलिन्द अमृतफले, डॉ दीपक ठाकुर, तृप्ति खरे, कविता वैष्णव, वैभवशंकर सोनी, डॉ कमलेश चेलक, जुनैद अहमद, खुशबू साहू, डॉ तोषिना तैंलग, डॉ सुमन सिंह, श्रद्धा वर्मा, प्रियंका बारला, अरविन्द लोखण्डे, सीमा कालरा, डॉ पद्मारानी, डॉ दीपक कश्यप, शाश्वत तिवारी, रामदास यादव एवं ओमसिंह धु्रव का विषेष सहयोग रहा।

#GirlsCollegeDurg #SportsDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *