कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जागरूकता

कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जागरूकता

राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय के बेस्ट प्रैक्टिस सेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम पार्रीकला में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों, उससे बचाव तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक एवं संवादात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों एवं बच्चों को जागरूक किया गया। साथ ही हाथ धोने की सही विधि, साबुन के उपयोग, स्वच्छ भोजन एवं स्वच्छ जल के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.रचना पाण्डेय ने बताया “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास हैं।” कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रीति इंदौरकर, विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग, श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव, प्रो. विजय मानिकपुरी तथा ग्राम पार्रीकला स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

#ConfluenceCollege #DewormingDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *