क्रिएटिव लव : बिस्तर पर केंचुली छोड़ प्रेमी संग भागी युवती
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में कुछ दिन पहले एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए गजब फिल्मी ड्रामा किया था। घर से भागने से उसने बिस्तर पर सांप की केंचुली, चूड़ी-बिंदी और गहने रख गई थी। गांव में अफवाह फैल गई कि लड़की तो नागिन बन गई। बाद में पता चला कि युवती ने अपने प्रेमी संग शादी रचा ली है। वीडियो बनाकर उसने यह भी कहा कि अगर पति या ससुरालवालों को कुछ हुआ तो मायके वाले जिम्मेदार होंगे। अब युवती ने दावा किया है कि वह एक सांप के साथ सोती थी। यह बात उसके घरवालों को भी पता थी।
मीडिया से बातचीत में युवती कहती है- ‘बिस्तर पर सांप की केंचुली और अन्य चीजें मैंने नहीं रखी थी। ये बात आप मेरे घरवालों से पूछो। मेरे साथ एक सांप लेटता था पर ये उसकी केंचुली नहीं थी। जो फोटो में केंचुली दिखाई जा रही है, ये कहां से आई मुझे नहीं पता। एक बार मेरे पापा ने मेरे साथ सोने वाले सांप की केंचुली निकाली थी।’
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक युवती का बीन के धुन पर नाचने का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वही लड़की है जो बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर भाग गई थी। यूजर्स का कहना है कि इस लड़की का सांपों से बहुत पुराना नाता लगता है। कुछ लोग लड़की के डांस के साथ उसकी ‘दमदार एक्टिंग’ की भी तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल ये पूरा मामला फंफूद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे नाराज लड़की घर से भाग गई। भागने से पहले उसने ऐसा काम किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
मीडिया से बातचीत में युवती का कहना है कि घर से भागकर वह अपने प्रेमी के साथ कानपुर गई और वहां कोर्ट मैरिज किया। उसका कहना है कि प्रेमी के साथ चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। यह बात दोनों के घरवालों को नहीं पता थी। युवती अपनी उम्र 20 और प्रेमी की उम्र 22 साल बता रही है।
#SnakeGirl #CreativeLove












