गोरखपुर में अभिलिप्सा पण्डा ने क्यों कहा, “एक इच्छा पूरी हुई”
गोरखपुर। अपने शिव भजनों से छा जाने वाली ओडीशा की अभिलिप्सा पण्डा ने यहां पहुंचकर कहा कि उनकी एक इच्छा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में काफी कुछ बदल रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण प्रा्प्त करने की दिशा में पहल हो रही है। इसके चलते यहां पर्यटको की आमद बढ़ी है।
हर-हर शंभो गाने से चर्चा के केंद्र में आई अभिलिप्सा पण्डा ने कहा कि बाबा गोरखनाथ की धरती पर आना उनका बचपन का सपना था। आज यह इच्छा पूरी हो गई। इसके लिए वे दिल से शिवजी और उत्तर प्रदेश का शुक्रिया अदा करती हैं।
दरअसल, गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र का संचालन निजी क्षेत्र को सौंपा गया था। नए संचालन की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को भजन संध्या से हुई। शाम को आयोजित कार्यक्रम में चर्चित भजन गायिका अभिलिप्सा पण्डा ने अपने सुरों का जादू बिखेड़ा। कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।
अभिलिप्सा ने महज तीन साल की उम्र से भजन गाना शुरू कर दिया था। हालांकि, उन्हें चर्चा ‘हर हर शंभो’ गाने से मिली। उनका यह गाना वर्ष 2022 में रिलीज हुआ। भगवान शंकर के भजनों में इसने अपनी अलग जगह बना ली। इस गाने ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया।्
#AbhilipsaPanda #HarHarShambho #ShivBhajan












