छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मिलेट कैफेटेेरिया का उद्घाटन किया। डॉ. रमन सिंह ने मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया और इसकी सराहना की। इस कैफे में मुख्यतः मिलेट्स से निर्मित व्यंजन एवं उत्पाद उपलब्ध है। यह देश में किसी भी विधानसभा परिसर में प्रारंभ होने वाला पहला मिलेट कैफे है। इस मिलेट कैफे का संचालन साथी परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में साथी परियोजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालयए रायपुर को लीड नोडल एजेंसी तथा राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को सहायक एजेंट नियुक्त किया गया है। इस़ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, नोडल अधिकारी गजेंद्र चंद्राकर, और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थेे। बेमेतरा के विधायक ईश्वर साहू भी इस अवसर पर मौजूद थे। मिलेट कैफे का संचालन क्षीर सागर स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है।

विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे शुरू करने की पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के जन प्रतिनिधियों में मिलेट के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से कैफे का संचालन किये जाने से महिला सशक्तिकरणए स्व-रोजगार सृजन तथा स्थानीय कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहन मिलेगा।

#MilletMission #MilletCafe #VidhanSabha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *