छत्तीसगढ़ से मंगवाया था दुल्हन, शादी के तीसरे दिन फरार

छत्तीसगढ़ से मंगवाया था दुल्हन, शादी के तीसरे दिन फरार

हिसार/बिलासपुर। अनिल बंसल ने अपने बेटे के लिए बिचौलिये के माध्यम से दुल्हन का इंतजाम किया था। यह दुल्हन छत्तीसगढ़ से लाई गई थी। धूमधाम से शादी हुई। सभी खुश थे। परिवार ने दुल्हन पर हैसियत से ज्यादा जेवर भी न्यौछावर किये थे। पर खुशी ज्यादा दिन नहीं चली। शादी के चौथे दिन दुल्हन गहनों के साथ लापता हो गई।

यह शादी हिसार के होटल में धूमधाम से हुई थी। उसे सोने के गहने भी दिए गए थे। परिवार ने दुल्हन को घुंघरू वाले पायल भी दिए थे। मान्यता है कि जब दुल्हन के पायल घर में गूंजती है तो लक्ष्मी आती है। यही नहीं दुल्हन की उपस्थिति का भी पता चलता है। पर दुल्हन होशियार निकली। उसने भागने से पहले पायल निकाल कर रख दी थी।

इस शादी से परिवार और रिश्तेदार खुश थे। परिवार के मुताबिक, रात में परिवार के लोग खाना खाकर सोए थे, जबकि बेटा-बहू भी अपने कमरे में चले गए थे। जब सुबह उठे तो नवविवाहिता घर में नहीं मिली। उसकी आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। घर की अलमारी और संदूक खंगाले गए तो वहां से ज्वेलरी गायब थे।

परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि युवती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस टीम अब युवती के साथ-साथ उन लोगों को तलाश रही है, जिन्होंने यह शादी कराई थी।

#BrideAbsconding #WeddingAgent

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *