जशपुर में गौवंश की तस्करी, 4 दिन में 95 को बचाया गया
जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पिछले चार दिनों में अलग – अलग थाना क्षेत्रों से 95 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है तथा दो गौ तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला थाना लोदाम व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है।
पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस ने गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए क्रमश: थाना लोदाम व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत कुल 95 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। व थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक मामले में जशपुर पुलिस को दो गौ तस्करों को पकडऩे में भी सफलता मिली है।
12.02.26 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौ वंशों की तस्करी का प्रयास किया जाने वाला है। एक वैगनआर कार क्रमांक जेएच- 02 यू- 2163 से आगे आगे चलते हुए पुलिस की रेकी कर रहा है। पुलिस द्वारा ग्रामीण रास्ते में नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वैगनआर दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोका। उसमें बैठे संदिग्धों ने अपना नाम क्रमश: मुर्शीद आलम व सर्वेश आलम बताया। साथ ही जानकारी दी कि कोनबिरा के जंगल के रास्ते एक पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-07-1153 में भारी मात्रा में गौ वंशों को भरकर झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। लोदाम पुलिस ने घेरा बंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, परंतु पुलिस को देख पिकअप वाहन का चालक तेजी से गाड़ी भगाने लगा। फिर वह वाहन को छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर पिकअप में 12 नग गौ वंश मिले। पुलिस ने दोनों संदिग्ध गौ तस्करों को हिरासत में ले लिया।
15.02.26 की प्रात: करीबन 4 से 5 बजे के मध्य लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर, ग्राम पुत्रीचौरा में बाला नदी के पास नेशनल हाइवे 43 पर एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक सीजी- 14 एमएफ – 1376 से 43 नग गौ वंशों को बरामद किया गया, जिसमें से 20 नग गौ वंशों की ट्रक में ही मृत्यु हो गई थी।
15.02.26 को ही लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम जूरतेला में पैदल हांक कर ले जा रहे 10 नग गौ वंशों को भी तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। पुलिस को देख कर, रात्रि व जंगल का फायदा उठाते हुए संदिग्ध गौ तस्कर फरार हो गए, जिनकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
उक्त दोनों प्रकरणों में संदिग्ध गौ तस्करों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1)(क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी 14-एमएफ – 1376 से 43 को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।
एक अन्य मामले में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। दिनांक 15.02.26 की रात्रि में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि इसी ग्राम चेडेया के लावा नदी पुल के पास कुछ संदिग्ध भारी मात्रा में गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी पैदल हांक कर झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पुलिस टीम के साथ, ग्राम चेडेया, जाकर, लावा नदी पुल के पास घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस को देखकर कर संदिग्ध तस्कर रात्रि का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, जिनकी पुलिस पता साजी कर रही है,पुलिस के द्वारा मौके से कुल 25 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
#CowSmuggling #CowSlaughter












