तामस्कर स्मृति स्वर्ण पदक उपासना को, फिजा शेख को 4 पदक
दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री परिहार, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं दीपक नगर के पार्षद मनोज सोनी ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के समक्ष अपने विचार रखे।
आरंभ में सरस्वती पूजा, स्वागत गान, छत्तीसगढ़ राज्य गीत के प्रस्तुति शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय, दुर्ग के विद्यार्थियों द्वारा की गयी।

अतिथियों के स्वागत के साथ आरंभ हुये पुरस्कार वितरण समारोह के विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कौशिक ने विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने सत्र 2025-26 में विभिन्न क्षेत्रों में महाविद्यालय की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष में महाविद्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा 38 सेमीनार आयोजित किए गए तथा प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों द्वारा 38 पेंटेंट हासिल किए गए। अतिथियों का स्वागत करने वालों में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.एन.झा, डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. अनीता शुक्ला, डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. उपमा श्रीवास्तव, अतिथि प्राध्यापक डॉ. गोविन्द्र प्रसाद गुप्ता तथा मुख्य लिपिक संजय यादव एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहित सिंह राजपूत शामिल थे। विषिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना तथा शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय, दुर्ग की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र कुमार द्वारा शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम का प्रदर्षन भी किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कैलेण्डर का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शॉल एवं पौधा भेंट किया। पुरस्कार वितरण समारोह का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिनेष सुराना ने किया।
श्रीमती पद्मावती एवं अनिल तामस्कर के स्मृति में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक एम.एससी भौतिक शास्त्र की छात्रा उपासना दिल्लीवार को प्राप्त हुआ। यूपीएससी द्वारा जियो साइंटिस्ट के पद पर चयनित धर्मेश देशमुख, सीजी पीएससी से माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयनित पुकेष कुमार नाग, प्रिया सिन्हा, दिपेश कुमार ठाकुर, डीएसपी के पद पर चयनित संदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित सुष्मिता टोण्ड्रे, आबकारी निरीक्षक के पद पर चयनित पिं्रस कुमार कुशवाहा, सांइटिफिक ऑफिसर के पद पर चयनित वसीम अकरम तथा योगिता, सेन्ट्रल बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी के पद पर चयनित निष्किता दास तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में भूगर्भशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित डॉ. विकास स्वर्णकार का भी सम्मान किया गया। मेरिट छात्रवृत्ति अवार्ड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्वर्गीय निर्मलचन्द्र पाठक स्मृति मेरिट छात्रवृत्ति अवार्ड फिजा शेख तथा सीमा को प्राप्त हुआ। स्वर्गीय डॉ. शुभा गुप्ता मेमोरियल मेरिट छात्रवृत्ति अवार्ड हीना देवांगन, उपासना दिल्लीवार, जिज्ञासा तथा गीता साहू को मिला। स्वर्गीय श्री बलबीर सिंह गुप्ता मेमोरियल छात्रवृत्ति फिजा शेख, साक्षी प्रसाद तथा संतुष्टि सिंह को प्राप्त हुआ। स्वर्गीय डॉ. रामेन्द्र कुमार शुक्ला मेमोरियल छात्रवृत्ति अवार्ड फिजा शेख तथा प्रिषिता ताम्रकार को प्रदान किया गया। स्वर्गीय गौर गोपाल चटर्जी मेमोरियल छात्रवृत्ति अवार्ड चन्द्रषेखर पटेल, धावेन्द्र कुमार टण्डन को मिला। स्वर्गीय शीला शर्मा मेमोरियल मेरिट छात्रवृत्ति अवार्ड निहारिका गुप्ता तथा निकिता को प्रदान किया गया। स्वर्गीय डॉ. ए.क्यू खान मेमोरियल छात्रवृत्ति अवार्ड अंकिता साहू तथा भूमिका ध्रुव को मिला। स्वर्गीय विवेक कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल प्रवीण्यता छात्रवृत्ति रूचि देषमुख तथा वंदना हरिनखेड़े को प्राप्त हुई। डॉ. विकास दुबे प्रोत्साहन पुरस्कार प्रेरणा साहू , उपासना दिल्लीवार तथा निहारिका गुप्ता को मिला। बेस्ट एनसीसी कैडेट्स संबंधी डॉ. बी. विश्वकर्मा मेमोरियल अवार्ड कबीर राठौर को मिला। स्व. प्रोफेसर प्रकाश माहेश्वरी संबंधी स्वर्ण पदक हर्ष कुमार नायर को मिला। डॉ. सुचित्रा शर्मा प्रोत्साहन संतुष्टि सिंह को तथा मोहिनी देवी शर्मा स्मृति पुरस्कार साक्षी प्रसाद को मिला। इन प्रवीण्य पुरस्कारों के अलावा महाविद्यालय के होनहार खिलाड़ी छात्र-छात्राओं, पुष्पसज्जा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता आदि में पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर विभिन्न पदक एवं छात्रवृत्ति प्रदान करने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डॉ. ज्योति धारकर एवं डॉ. अम्बरीश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में दीपक नगर वार्ड के पार्षद मनोज सोनी, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. एस.के. चटर्जी तथा डॉ. एच.पी. सिंह सलूजा, बलराम सिंह, टारकेश्वर सिंह, दिनेश्वरी तुरकर, लता ठाकुर, बिंदेश्वरी, बसंती गायकवाड़, राजेश शुक्ला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
#VYTScienceCollege #AnnualPrizeGiving












