दुनिया के टॉप-10 पढ़े लिखे देशों में भारत का नाम नहीं
नई दिल्ली। भले ही आज पूरी दुनिया में शिक्षित भारतीयों की अच्छी पैठ देखी जा सकती है, कई देशों में तो वो शीर्ष पदों पर भी हैं पर टॉप-10 उच्च शिक्षित देशों में भारत का नाम नहीं है। पिछले दशक में उच्च शिक्षा प्राप्त वयस्कों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। माना जाता है कि उच्च शिक्षा का स्तर ही देश की असली ताकत को दर्शाता है।
‘इंटरनेशनल स्टैंडर्ड क्लासिफिकेशन ऑफ एजुकेशन’ (ISCED) ने एक साझा फ्रेमवर्क के जरिए विकसित और विकासशील देशों के शिक्षा स्तरों की तुलना है और फिर इसके आधार पर बताया है कि दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे देश कौन से हैं।
पिछले दो दशक में हायर एजुकेशन का दायरा काफी तेजी से बढ़ा है। यूनेस्को के मुताबिक, 2000 में हायर एजुकेशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 10 करोड़ थी, जबकि 2014 तक यही संख्या 20 करोड़ से ज्यादा हो गई। इस बढ़ोतरी से ये भी मालूम चलता है कि इस वक्त दुनियाभर में स्किल वर्कर्स की डिमांड भी बढ़ी है। बहुत सारे देशों में यूनिवर्सिटीज, टेक्निकल इंस्टीट्यूट और वोकेशनल प्रोग्राम शुरू किए गए हैं।
‘आर्थिक सहयोग और विकास संगठन’ (OECD) उन देशों को 25-64 वर्ष की आयु के वयस्कों के प्रतिशत के आधार पर रैंक करता है, जहां कम से कम लोगों ने कॉलेज एजुकेशन हासिल की है। इस आधार पर हमें 10 सबसे पढ़े-लिखे देशों के नाम भी मालूम चलते हैं।
रैंक देश कॉलेज एजुकेशन हासिल कर चुके वयस्क
1. कनाडा 63%
2. जापान 56%
3. आयरलैंड 54%
4. दक्षिण कोरिया 53%
5. ब्रिटेन 52%
6. अमेरिका 50%
7. ऑस्ट्रेलिया 50%
8. फिनलैंड 49%
9. नॉर्वे 48%
10. स्विट्जरलैंड 47%
#Top10 #HigherEducation #IndiaRanking












