नाबालिग ने 80 साल की ताई के साथ किया बलात्कार
सिंगरौली।सेक्स का भूत जब सिर चढ़कर बोलता है तो न रिश्ता दिखता है और न उम्र। नशाखोरी इस खतरे को और भी बढ़ा देती है। सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपनी 80 सालकी ताई को पहले खटिया से बांध दिया और फिर अपनी हवस मिटाई। पीड़िता आरोपी के ताऊ की पत्नी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई। पड़ोस में रहने वाला उसका देवर का बेटा, जो नाबालिग है, शराब के नशे में उसके घर आया। उसने रात में वहीं रुकने की इच्छा जताई, जिसके बाद महिला ने उसे घर में ठहरने दिया।
देर रात जब बुजुर्ग महिला सो रही थी, तभी आरोपी युवक ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने महिला के हाथ-पैर खटिया से बांध दिए और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने चितरंगी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने जानकारी दी कि आरोपी की उम्र की पुष्टि की जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। (display image credit : shutterstock.com)
#80yearoldRaped #FamilyRape












