प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो खुद ही चीर डाला अपना पेट
बहराइच। प्रसव पीड़ा कितनी तकलीफ देह हो सकती है इसपर गाहे बातचीत होती रहती है। पर यह कितनी भयंकर हो सकती है इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। बहराइच के नंदवल गांव की एक महिला ने प्रसव पीड़ा बर्दाश्त से बाहर हो जाने पर खुद ही अपना पेट चीर लिया। परिजनों ने जब उसका हाल देखा तो उनके होश उड़ गए।
नवभारत टाइम्स.कॉम की खबर के अनुसार नंदवल गांव की ननकई (38) गर्भवती थीं। गुरुवार सुबह उनको प्रसव पीड़ा होने लगी। घर में कोई नहीं था। कुछ देर तक उसने प्रसव पीड़ा को बर्दाश्त किया, लेकिन जब प्रसव पीड़ा हद से ज्यादा हो गई तो ननकई ने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से पेट को फाड़ डाला। महिला ननकई की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर जो उन्होंने दृश्य देखा उनके होश उड़ गए।
ननकई की मां भी पहुंच गई। तुरंत ननकई को नजदीक फकरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की नार्मल डिलीवरी करवाई। महिला ननकई ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि ननकई के पति की छह माह पहले मौत हो चुकी है।
#DeliveryPain #SelfSurgery












