प्रेमी के साथ मिलकर पति को हथौड़े से कूटा, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। उसके प्रेमी और कोई नही बल्कि पति का ममेरा भाई था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया।जंगल में युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस के शक की सुई मृतक की पत्नी मीनाक्षी की ओर घूम गई। इसके बाद पुलिस ने मीनाक्षी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि संदीप की शादी के बाद उसके ममेरा भाई गौतम उर्फ सौरभ का घर पर काफी आना-जाना बढ़ा था। इसी दौरान मीनाक्षी और गौतम के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए। जब इस संबंध की जानकारी संदीप को हुई तो उसने विरोध किया, जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया। इसी विवाद ने हत्या की साजिश को जन्म दिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात को योजना के तहत मीनाक्षी ने संदीप को भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर सुला दिया। इसके बाद गौतम घर पहुंचा। जब संदीप अचेत अवस्था में था, तब उस पर भारी हथौड़े से कई वार किए। इससे संदीप की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ने शव को मोटरसाइकिल पर रखकर गांव के पास जंगल में फेंक दिया। इसके बाद ऐसे घर लौट आए जैसे कुछ हुआ ही न हो।
#Wifekillshusband












