भिलाई की कुसुम अंजलि सिन्हा का सिविल जज के पद पर चयन
भिलाई। भिलाई की बेटी कुसुम अंजली सिन्हा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सिविल जज पद के लिए चयनित किया गया है। कुसुम के पिता जोहन सिन्हा भिलाई नगर पालिक निगम के पूर्व पार्षद हैं तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 57 पदों के लिए आयोग ने 183 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अंतिम चयन सूची में टॉप टू प्लेस पर महिलाओं ने बाजी मारी है। अंजुम आरा पहले स्थान पर हैं जबकि शिवांगी तिवारी दूसरे और आयुष चैरसिया तीसरे स्थान पर हैं। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी सार्वजनिक कर दी है।
ये अभ्यर्थी रहे सफल – अंजुम आरा, शिवांगी तिवारी, आयुष चैरसिया, अगन कुमार डहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नंदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृशिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, लीजा पाल, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया औरमलिया, दीपक कुमार चंद्राकर, यशवंत देवांगन, ऋचा रेनी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार, राशि कांकरवाल, ज्योति शर्मा, अंजू पठारे, सीमा तांडे, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावार, कोमल कृति उरांव, आकांशा खेस्स पन्ना, मेघा पलेशवर, शिवानी डहरिया, तेशांक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगले, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करन शाह खुशरो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का, एंजेल सिंह और चंद्र भूषण पासवान सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।
#CGPSC #CivilJudge












