महंगा पड़ा खेत में ताजा मटर खाना, किशोरी बेटी चल बसी

महंगा पड़ा खेत में ताजा मटर खाना, किशोरी बेटी चल बसी

पटियाला। यहां खेत में मटर की फलियां तोड़ रहे पिता-पुत्री की हालत नाजुक हो गई। दोनों को उलटियां हुईं। बेटी की तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह 16 साल की थी। आशंका है कि खेत में किये गये कीटनाशक के छिड़काव के कारण यह हादसा हो गया।

मृतका के परिजनों का कहना कि प्राची अपने पिता के साथ खेत से मटर तोड़ रही थी। इस दौरान उसने कुछ मटर छिलकों समेत खा लिए। कुछ देर बाद उसे उल्टियां आने लगीं और हालत गंभीर हो गई। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए और फिर राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने भी खेत में वही मटर खाए थे, जिसके बाद उन्हें भी उल्टियां हुईं। शक है कि खेत में कीटनाशक छिड़काव के कारण यह घटना हुई हो सकती है। वहीं प्राची की माता बलजीत कौर ने बताया कि उनका परिवार खेत मजदूर के तौर पर काम करता है। रोजाना की तरह जब वे खेतों में मटर तोड़ रहे थे। तभी प्राची ने ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खा लिए।

#PesticideDeath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *