मुंबई में रो-रो फेरी 1 मार्च से, रत्नागिरी-रायगढ़ भी जुड़ेंगे

मुंबई में रो-रो फेरी 1 मार्च से, रत्नागिरी-रायगढ़ भी जुड़ेंगे

मुंबई। मुंबई रो-रो (Row-Row-Ferry) सेवा का पहला रूट मुंबई से विजयदुर्ग तक होगा। अभी मुंबई से अलीबाग तक रो-रो सेवा संचालित हो रही है और अब इसे आगे बढ़ाते हुए विजयदुर्ग तक जल परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। आने वाले समय में रत्नागिरी, रायगढ़ और अन्य राज्यों को भी जलमार्ग से जोड़ने की योजना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

मुंबई में रो-रो फेरी 1 मार्च से, रत्नागिरी-रायगढ़ भी जुड़ेंगे

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने एम2एम फेरी सेवा और राज्य के अन्य समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी नींव उस समय रखी गई थी जब मुख्यमंत्री के पास 2014 से 2019 के बीच बंदरगाह विभाग की जिम्मेदारी थी। नितेश राणे ने घोषणा की कि 1 मार्च से इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

बता दें कि रो-रो फेरी सेवा एक आधुनिक जल परिवहन प्रणाली है, जो यात्रियों को अपने वाहनों (कार, बाइक, बस, ट्रक) के साथ सीधे जलमार्ग के जरिए जहाज पर सवार होने और उतरने की सुविधा देती है। इसमें विशेष रैंप लगे होते हैं, जिससे वाहन आसानी से अंदर आ-जा सकते हैं।

#Mumbai-Row-Row-Ferry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *