मोमोज की लालच ने बनाया चोर, घर से उड़ाए 85 लाख के जेवर

मोमोज की लालच ने बनाया चोर, घर से उड़ाए 85 लाख के जेवर

देवरिया। मोमोज तो क्या किसी भी चीज की लत आपको चोर बना सकती है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक स्कूली छात्र को मोमोज का ऐसा चस्का लगा कि मोमोज वालों के कहने पर उसने अपने घर की आलमारी से  जेवर चुरा कर उनके हवाले करता गया। ऐवज में युवक उसे मुफ्त में मोमोज खिलाते रहे। मामला खुलते ही आरोपी भाग खड़े हुए।

मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां भगवानपुर तिवारी गांव के एक परिवार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के मुखिया विमलेश मिश्रा वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी  हैं। उनका बेटा देवरिया स्थित पैतृक घर में रहकर सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले कुछ युवकों से उसकी दोस्ती हो गई। युवकों ने उसे बार-बार मुफ्त में मोमोज खिलाना शुरू किया। धीरे-धीरे बालक को उन्होंने अपने प्रभाव में ले लिया।
आरोपों के मुताबिक, युवकों के कहने पर बच्चा घर की अलमारी खोलता और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने निकालकर उन्हें देता रहा। विमलेश मिश्रा का दावा है कि चोरी हुए आभूषणों में उनके और उनकी बहन के कीमती गहने शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 80 से 85 लाख रुपये के बीच है। मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को विमलेश मिश्रा की बहन ने अपने गहने मांगे। जैसे ही अलमारी खोली गई, गहनों की जगह खाली देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घबराए परिजनों ने तुरंत बच्चे से पूछताछ की। सख्ती से पूछने पर बच्चे ने कथित तौर पर बताया कि उसने मोमोज खिलाने वाले युवकों को गहने दिए थे। यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस से संपर्क किया गया।

Displaypic Ai Generated

#Dewariya #Swindling #Thagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *